शादी का बंधन एक पवित्र बंधन होता है। हालांकि इस साल कोरोनावायरस की वजह से कई शादियां बाधित हुई पर फिर भी लोगो ने कम लोगों की उपस्थिति में शादी समारोहों को संपन्न किया।
शादी जब सेलिब्रिटी की हो तो उनके फैंस के सर पर जादू बढ़ चढ़कर बोलता है। और ऐसे पलों को कवर करने के लिए मीडिया भी आतुर रहती है। इस साल भी कई जाने माने सेलिब्रिटीज़ ने शादी कर के अपने नए जीवन का आरंभ किया।
इस लेख में पूरे विश्व भर में हुए उन सभी सेलिब्रिटीज़ की शादी का ज़िक्र है जो इस साल शादी के बंधन में बंध गए।
1. वरुण धवन और नताशा दलाल
वरुण धवन की शादी तो एक सीक्रेट ही बनी रही जब तक कुछ तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल नही हुई। सारी शादी की रस्में गुपचुप तरीके से हुई। और अंततः 24 जनवरी 2021 को वरुण अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा से शादी के बंधन में बंध गए। कॉविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शादी में महज कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही सम्मिलित हुए। यह शादी अलीबाग मे संपन्न हुई।
View 14 photos2. यामी गौतम और आदित्य धर
अपनी क्यूट स्माइल और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी अचानक अपने शादी की आधिकारिक घोषणा अपने इंस्टाग्राम पेज पर किया। उनकी शादी 4 जून 2021 को फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ संपन्न हुई। सारा कार्यक्रम यामी गौतम के फॉर्महाउस मंडी, हिमाचल प्रदेश में हुआ।
View 14 photos3. दिया मिर्ज़ा और वैभव रेखी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा भी बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ अपने नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। उनकी शादी 15 फरवरी को सामान्य रूप से संपन्न हुई। शादी में बेहद करीबी मित्र और रिश्तेदार शामिल रहे।
View 14 photos4. विनीत कुमार सिंह और रुचिरा गोरमारे
एक्टर विनीत कुमार ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिरा से शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी 29 नवंबर को संपन्न हुई। विनीत ने अपनी शादी की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में की । जैसे ही उनके फैंस को पता चला सबने बधाइयां देना शुरू कर दिया।
View 14 photos5. नील भट्ट और ऐश्वर्य शर्मा
गुम है किसी के प्यार में, नामक टीवी सीरियल में नील और ऐश्वर्या एक्टिंग करते है। वहीं से उनकी मुलाकात हुई और एक दूसरे को डेट करने लगे। धीरे धीरे नज़दीकिया बढ़ती गई और 30 नवंबर को दोनो इंदौर में शादी के अटूट बंधन में बंध गए।
View 14 photos6. बेन हिगिंस और जेसिका क्लार्क
बैचलर के स्टार बेन हिंगिस और जेसिका क्लार्क की कुछ समय पहले सगाई हुई थी। और इस साल 13 नवंबर को दोनो ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। बैचलर के अन्य स्टार कास्ट भी शादी में शामिल हुई। सारा कार्यक्रम नाश्विल के निकर चेरोकी के एस्टेट में सम्पन्न हुई।
View 14 photos7. पेरिस हिल्टन और कार्टर रियम
इस जोड़े ने अप्रैल 2020 में अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की और फरवरी 2021 में सगाई भी कर ली। ये दोनो यही तक नहीं रुके और आखिरकार 11 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध ही गए।
View 14 photos8. एरियाना ग्रांड और डाल्टन गोमेज़
बड़े बड़े हिट एल्बम देने वाली मशहूर अंग्रेज़ी सिंगर एरियाना ग्रांड ने सीक्रेट तरीके से डाल्टन गोमेज़ से शादी कर ली। शादी समारोह काफ़ी प्राइवेट रहा जिसमे महज़ 20 लोग आए थे। डाल्टन रियल एस्टेट बिजनेसमैन है। ये दोनों जनवरी 2020 से डेट कर रहे थे।
View 14 photos9. अल्फ्रेड मोलिना और जेनिफर ली
स्पाइडरमैन के स्टार अल्फ्रेड मोलिना और फ्रोज़न मूवी की डायरेक्टर जेनिफर ली ने भी इस वर्ष विवाह कर लिया। एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने अगस्त के महीने में शादी की । बाद में सोशल मीडिया पर भी दोनो ने इसको साझा किया।
View 14 photos10. शिल्पा राव और रितेश कृष्णन
कई बॉलीवुड फ़िल्मों में अपनी आवाज़ से जादू बिखेरने वाली सिंगर शिल्पा राव ने भी अपने मित्र रितेश कृष्णन के साथ शादी रचाने का निर्णय लिया। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने फैंस को यह सूचना दी। और आखिरकार 25 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंध गए।
View 14 photos