अक्टूबर 2007 में, “कीपिंग अप विद द कार्दशियन” सीज़न 1 प्रसारण के साथ ही दुनिया का परिचय काउर्टनी कार्दशियन से हुआ। 2005 में “कीपिंग अप विद द कार्दशियन” से पहले, काउर्टनी और उनकी बहन किम कार्दशियन धीरे-धीरे घर-घर में लोकप्रिय हो रही थीं। इस पोस्ट में जानेंगे काउर्टनी कार्दशियन के बारे में।
“कीपिंग अप विद द कार्दशियन” जब 2007 में प्रसारित हुआ, उस समय काउर्टनी स्कॉट डिस्किक को डेट कर रही थी। इनकी मुलाकात एक साल पहले मैक्सिको में हुई थी।
जल्द ही काउर्टनी और स्कॉट का रिश्ता रियलिटी टीवी सीरीज़ की सुर्ख़ियों में काफ़ी समय तक चर्चित रहा। किन्तु, कुछ समय के बाद 2008 में उनका ब्रेकअप हो गया।
लेकिन उनका यह ब्रेकअप बहुत लंबे समय तक नहीं रहा। 2009 में जब काउर्टनी अपनी सीरीज़ ‘किम काउर्टनी’ और ‘किम टेक मियामी’ कर रही थी, तो स्कॉट के साथ उनकी नजदीकियाँ कैमरे में कैद हो गई थी। कुछ ही महीनों बाद, दिसम्बर 2009 में काउर्टनी के पहले बच्चे, मेसन डिसिक का जन्म हुआ।
पहले तो स्कॉट, काउर्टनी और मेसन एक खुशहाल परिवार की तरह ज़िंदगी जी रहे थे। मगर 2010 में उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई और ये दोनों दुबारा अलग हो गए।
2011 में काउर्टनी और किम को एक और स्पिनऑफ़ सीरीज़ ‘काउर्टनी एंड किम टेक न्यूयॉर्क’ मिली जिसके जारी स्कॉट दुबारा से काउर्टनी की ज़िंदगी में वापस आ गए। 2011 में उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और कुछ महीनों पश्चात काउर्टनी के दूसरे बच्चे पेनेलोप डिसिक का जन्म हुआ ।
जुलाई 2014 में, काउर्टनी ने घोषणा की कि वह तीसरे बच्चे की माँ बनने वाली है और दिसम्बर 2014 में रेन डिसिक का जन्म हुआ।
रेन और मेसन दोनों का जन्मदिन 14 दिसंबर को है लेकिन रेन, मेसन से 5 वर्ष बाद 2014 को इस दुनिया में आया ।
2015 तक, काउर्टनी का परिवार पूरा हो गया था लेकिन फिर से एक बार स्कॉट के साथ उनका रिश्ता टूट गया। उस साल उनका रिश्ता हमेशा के लिए समाप्त हो गया ।
View 17 photosकाउर्टनी कुछ महीनों तक सिंगल रहीं लेकिन उस दौरान भी जस्टिन बिबर के साथ उनकी डेटिंग खबरों की अफवाह थी। अक्टूबर 2016 में काउर्टनी ने 25 वर्षीय यूनुस बेंडजिमा के साथ नया रिश्ता बनाया । लेकिन उनका साथ लम्बे समय तक नहीं रहा और 2018 में काउर्टनी और युनुस अलग हो गए।
हालांकि काउर्टनी और स्कॉट दोनों अपने अपने रास्ते अलग कर चुके थे लेकिन आज भी वे सफल सह-माता-पिता बनने में कामयाब रहे हैं। उन दोनों का मानना ये है की उनकी गलतीयों की सज़ा उनके बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए ।
मई 2020 में स्कॉट के 37वें जन्मदिन पर उटाह के हेल्थ और वैलनेस रिट्रीट में उन्हें फैमिली ट्रिप पर देखा गया था।
View 17 photos2019 से काउर्टनी अपने बिज़नेस के साथ-साथ अपने घरेलु जीवन पर अधिक ध्यान देने लगीं। इतना ही नहीं, 2019 में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने हमेशा के लिए “कीपिंग अप विद द कार्दशियन” से दूर रहने का फैसला किया है।
View 17 photos2020 में काउर्टनी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि लोगों को यह गलतफहमी है कि अब वो काम नहीं करना चाहती है। जबकि सच्चाई यह है कि अब वो वही करना चाहती है जिससे उन्हें खुशी मिले ।
View 17 photosबात यदि साल 2021 की करें तो काउर्टनी इन दिनों पहले से कहीं ज़्यादा खुबसूरत दिख रही है।









