आज के इस तकनीकी युग में ‘सोशल मिडिया’ प्रत्येक जीवन का एक आवश्यक अंग बन गया है। हर व्यक्ति तक सरलता से अपनी पहुँच बनाने का एक शक्तिशाली माध्यम है – सोशल मिडिया। जहाँ सेलिब्रिटी अपने फैंस से जुड़े रह सकते हैं।
View 11 photosअपनी फोटोज, विडियोज और गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं। इससे प्रचार होता है और नाम मिलता है लेकिन कई बार गलत जानकारी मिलती है। सोशल मिडिया एक आभासी दुनिया है। इस दुनिया के लोगों का सत्य क्या है? कोई नहीं जानता। कई बार अनेक लोग इससे प्राप्त होने वाली जानकारी का अपने लाभ के लिए प्रयोग करते हैं।
View 11 photos
इंटरनेट की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहाँ हम अपनी पसंद की कोई भी जानकारी और ऐप्स प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा ही एक ऐप है ‘फोटोशाप’ इस ऐप की सहायता से हम किसी भी तस्वीर में मनचाहा परिवर्तन कर उसे अपने अनुसार बना सकते हैं। हम स्वयं को भी किसी भी तस्वीर में दिखा सकते हैं।
View 11 photosअनेक लोग अपनी मनपसंद हस्तियों के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं। लेकिन उन हस्तियों तक पहुँच पाना सरल नहीं है। ऐसे लोगों की मन की मुराद पूरी करने का सरल साधन है- ‘फोटोशाप’। जिससे कोई भी अपनी मनपसंद हस्ती के साथ अपनी फोटो बनवा सकता है।
View 11 photosकिसी की ऐसी एक दो फोटो होना सामान्य बात है। लेकिन अगर किसी की हर बड़ी हस्ती के साथ फोटो हो तो यह नजर अंदाज करने की बात नहीं है। अगर हम इंस्टाग्राम पर जाएँ तो देखेंगे वहाँ एक अनसीन फ्रेंड (Unseen Friend), जिसकी हर बड़ी हस्ती के साथ फोटो है।
View 11 photosइंस्टाग्राम पर इसके अनेक फोटोज हैं, जिनमें यह मशहूर हस्तियों के साथ हैं। फोटोज इस तरह से हैं कि उन्हें देखकर लगता है, यह उन हस्तियों का घनिष्ठ मित्र है। इंस्टाग्राम पर डली मशहूर हस्तियों की तस्वीरों को फोटोशाॅप की सहायता से क्राॅप कर उस तस्वीर में अपनी उपस्थिति इस तरह दर्ज करता है कि तस्वीर वास्तविक दिखती है, आश्चर्य की बात यह है कि अभी तक किसी भी मशहूर हस्ती ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।
View 11 photos
शायद आपको ये बात असत्य लग रही हो, इसकी सत्यता के लिए इंस्टाग्राम पर ‘अनसीन फ्रेंड’ को खोजें और इन तस्वीरों को देखें। कोई भी इन्हें देखकर अवास्तविक नहीं कह सकता।
View 11 photosहम यह भी कह सकते हैं कि ये तस्वीरें असली तस्वीरों को भी मात देती हैं। कहीं यह विराट कोहली और अनुष्का के साथ सेल्फी में हैं तो कहीं अमिताभ बच्चन के बगल में। एक तस्वीर में तो इसने सैफ और करीना के साथ तैमूर का स्थान ले लिया है तो दूसरी तस्वीर में कोकिला बेन और राशि के साथ रसोड़े में है। हम कह सकते हैं इस व्यक्ति ने हर हस्ती के साथ अपना स्थान बना रखा है। सवाल यह है कि यह इंसान कौन है।
View 11 photosखोज करने पर पता चलता है कि यह इंसान गोंविद साहा है जो अरूणाचल का एक उद्यमी है। इन्होंने किर्बी जेनर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से प्रभावित होकर स्वयं भी ऐसा करने का सोचा। इसके लिए इन्होंने फोटोशाॅप पर कार्य करना यू ट्यूब से सीखा। आरंभ में इन्होंने लापरवाही से कुछ तस्वीरें बनाई और सोशल मिडिया पर डाली, लेकिन उसके परिणाम में मिली प्रशंसा से अभिभूत हो उन्होंने इस बात को गंभीरता से लेते हुए न जाने कितनी फोटो बना डालीं। जिसका परिणाम यह है कि यह हर मशहूर हस्ती के साथ इंस्टाग्राम पर हैं। इनकी तस्वीरों की प्रशंसा
View 11 photos
करने वालों में अनुराग कश्यप, आनंद आहूजा और बनिता संधु जैसे लोग भी शामिल हैं।
View 11 photos